चंबलवासियों के विकास की जीवन रेखा को जोडऩे बनेगा एक्सप्रेस वे: शिवराज - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 5 February 2017

चंबलवासियों के विकास की जीवन रेखा को जोडऩे बनेगा एक्सप्रेस वे: शिवराज

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भिंड जिले के प्रवास पर हैं। उन्होंने जिले के गिरवांव में ओला प्रभावित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि चंबल संभाग के भिण्ड मुरैना और श्योपुर वासियों के विकास की जीवन रेखा को जोडने के लिए चंबल एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। इस एक्सप्रेसवे के बनजाने से चंबल क्षेत्र के बीहड क्षेत्र में उद्योगों सहित अन्य विकास आसानी से हो सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान को जोडेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गिरगांव में हाई स्कूल खोलने और गिरगांव से कतरोल होते हुए दंदरौआ तक सडक मार्ग बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लालंिसह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मेहगांव मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, सहित बडी संख्या में क्षेत्र के किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भिण्ड अटेर के अलावा मिहोना, कनावर, दबोह के क्षेत्र में पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जा चुके है। चंबल क्षेत्र के अटेर के अन्तर्गत चंबल पुल भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेसवे के बन जाने से संपूर्ण चंबल क्षेत्र विकास की मुख्य धारा में जुड सकेगा। यातायात के विकसित हो जाने से चंबल के बीहडो में नए उद्योग,डेयरी विकास तथा कृषि के नए आयाम जुड सकेंगे।
इसके पूर्व नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लालसिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा से ही किसानों के दुखदर्द में शामिल रहे है। किसानों से ज्यादा मुख्यमंत्री को चिंता है। वे प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री है, जो स्वयं किसानों के खेतो में जाकर क्षति हुई फसल का मुआयना करते है। उन्होंने कहा कि गोहद क्षेत्र में ओला से प्रभावित किसानों की फसले प्रभावित हुई है। इन फसलो का सर्वे खेत-खेत पर जाकर किया जा रहा है। सर्वे के उपरांत किसानों को राहत राशि भी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status