नई दिल्ली। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और गिरिराज ने राम मंदिर का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि अगर राम मंदिर में नहीं बनेगा, राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या राम मंदिर पाकिस्तान में बनेगा? उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात बार-बार बीजेपी और चुनाव से क्यों जोड़ा जाता है। राम सिर्फ बीजेपी के नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों के हैं। हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों हिन्दुओं के हैं।
सपा नेता आजम खान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग रावण के अनुयायी होते हैं उन्हों को रावण ज्यादा आता है। हमलोग तो राम के अनुयायी हैं। आपको बता दें कि आजम खान ने विवादित बयान देते हुए कहा कि रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।

No comments:
Post a Comment