अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा की आंधी तेज है, उत्तर प्रदेश के सीएम अपनी सुरक्षा के लिए किसी को भी पकड़ लेते हैं कि कहीं उड़ ना जाए बह ना जाए पर आंधी उन्हें टिकने देने वाली नहीं है।
मोदी ने कहा कि 40 हजार करोड़ रुपए जो हर साल सरकार की तिजोरी से चूहे काटकर ले जाते थे इसे मैंने बचा लिया, पहले जो लोग पैसा मार ले जाते थे उसपर हमने रोक लगा दी तो लोग गुस्सा होंगे या नहीं होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अलीगढ के इस मैदान में जहां तक मेरी नज़र जा रही है लोग ही लोग नज़र आ रहे हैं, आज इस मैदान में केसरिया सैलाब उमड़ रहा है।
पीएम बनने के बाद मोदी का अलीगढ़ में यह पहला दौरा है। इससे पहले वे यहां लोकसभा चुनाव में रैली कर चुके हैं। तब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

No comments:
Post a Comment