बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 February 2017

बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

लखनऊ : दस्तावेजों में हेरफेर लैंड यूज बदलने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बसपा सुप्रीमो मायावती उनके पिता और भाई  को नोटिस जारी किया है.  
बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव चल रहा है. ऐसे में यह मायावती के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मायावती के पिता प्रभु दयाल और भाई आनंद कुमार को भी बदलापुर गांव लैंड यूज बदलने के मामले में नोटिस जारी किया गया है.
संदीप भाटी ने नोएडा के बदलापुर गांव में लैंड यूज बदलने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसमें आरोप लगाया है कि मायावती ने अपने शासनकाल में गांव बादलपुर की 7435 वर्गमीटर खेती की जमीन का लैंड यूज बदल दिया था. जिसके लिए दस्तावेजोें में गड़बड़ी की गई थी. 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status