भाजपा सरकार बनते ही गुंडे(सपा) हो जाएंगे भूमिगत: केशव मौर्य - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 22 February 2017

भाजपा सरकार बनते ही गुंडे(सपा) हो जाएंगे भूमिगत: केशव मौर्य

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि सूबे में गुंडाराज कायम है लेकिन भाजपा सरकार बनते ही गुंडे भूमिगत हो जाएंगे।
केशव मौर्य बुधवार को जिले के उतरौला और गैसडी क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में जाली नोट का बड़ा जाल फैला है। प्रदेश सरकार अपराधियों के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने सपा के नेताओं को अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही यहां कानून का राज होगा और अपराधी प्रदेश छोडकर भाग जाएंगे या भूमिगत हो जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों प्रदेश के लिये कैंसर की तरह हैं। दोंनो पार्टियों ने प्रदेश को लूटने में कोेई कसर नहीं छोड़ी। 
मोर्या ने कहा कि अखिलेश सरकार पर लखनऊ मेंट्रो और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मेें घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इसकी जांच कराई जाएगी। किसानों का पुराना कर्ज माफ किया जाएगा और नया कर्ज बगैर ब्याज के दिया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status