राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कहा कि मध्य प्रदेश के धार जिले में अनुसूचित जनजाति की कुछ महिलाओं पर पुलिस द्वारा किये गए अत्याचार के आरोपों की वह मौके पर जांच करेगा जिसमें बलात्कार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ शामिल है.
एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि आयोग ने धार के भुटिया और होलिबायदा गांवों की अनुसूचित जनजाति की नौ महिलाओं द्वारा दर्ज करायी गई एक शिकायत पर संज्ञान लिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन पर 25 जनवरी को पुलिस अत्याचार हुआ.
इसमें कहा गया, ‘‘इनमें चार सामूहिक बलात्कार पीड़ित, तीन छेड़छाड़ पीड़ित और यौन उत्पीड़न पीड़ित दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं.’’ आयोग ने कहा कि इन आरोपों से पुलिसकर्मियों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर मुद्दे खड़े होते हैं.
इसमें कहा गया, ‘‘एनएचआरसी, महानिदेशक (जांच) से मौके पर जांच के लिए एक टीम गठित करने और रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा गया है.’

No comments:
Post a Comment