सीएम शिवराज सिंह ने मंत्रिमंडल के साथ किया मां नर्मदा पूजन - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 3 February 2017

सीएम शिवराज सिंह ने मंत्रिमंडल के साथ किया मां नर्मदा पूजन

खंडवा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर हनुमंतिया में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ मां नर्मदा का पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट की मीटिंग में पहला प्रस्ताव नर्मदा विकास प्राधिकरण बनाने का आया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मां नर्मदा की तरह देश और दुनिया की अन्य नदियों को बचाना भी हम सबका मानवीय और नैतिक कर्तव्य है। नदियां नहीं बचेंगी, तो सृष्टि नहीं बचेगी। स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण से हम सबकी आने वाली पीढ़ियों का जीवन स्वस्थ, आनंददायी, सरल और सहज होगा।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status