नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दिल्ली में श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सेना प्रमुख ने कहा कि जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान बाधा पहुंचाया उनके खिलाफ आतंकियों की तरह की कार्रवाई की जाएगी।
सेना प्रमुख ने कहा, 'जिन्होंने जवानों के ऑपरेशन के दौरान बाधा पहुंचाया और मदद नहीं की उनके खिलाफ आतंकियों की तरह की कार्रवाई की जाएगी।'
दरअसल मंगलवार को आतंकियों से दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए थे। बांदीपुरा के हाजिन में हुए आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे जबकि एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी की थी। जिसके बाद सेना प्रमुख का बयान आया है।
No comments:
Post a Comment