लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान गुरुवार को होगा। चौथे चरण में 12 जिलों की 53 विधासभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकुट, फतेहपुर और रायबरेली है। इन जिलों में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दल उम्मीदवार के तौर पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चुनाव मैदान में हैं। राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। राजा भैया इस सीट से लगातार 1993 से विधायक चुनते आ रहे हैं।
प्रतापगढ़ कि रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी अराधना मिश्रा “मोना” चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर प्रमोद तिवारी लगातार 1980 से विधायक रहे हैं। 2014 में राज्यसभा के लिए चले जाने के बाद इस सीट पर हुए उप चुनाव में उनकी बेटी अराधना मिश्रा ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी मोना गठबंधन की उम्मीदवार हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशाम्बी में भी इस चरण में चुनाव हो रहा है। मौर्य पर पर अपने गृह जिले में बीजेपी को जीताने की चुनौती है।
बांदा जिले से आने वाले बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर बीएसपी की जीताने का दबाव है। बांदा जिले की 4 सीटों पर पिछली बार कांग्रेस दो और सपा-बसपा ने एक-एक सीट पर जीत हासिल किया था।
झांसी से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर बीजेपी को जीताने का दबाव है। झांसी की 4 सीटों में से पिछले चुनाव में दो पर सपा जबकि एक पर बसपा और एक पर बीजेपी ने चुनाव जीता था।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के फतेहपुर में भी चौथे चरण में वोटिंग होनी है। फतेहपुर में की 6 सीटों पर सपा को जीताने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार फतेहपुर में बसपा और भाजपा भी पूरे दम खम के साथ चुनाव मैदान में हैं।
रायबरेली सीट से बाहुबलि अखिलेश सिंह लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। इस बार रायबरेली सीट से उनकी बेटी अदिति सिंह चुनाव लड़ रही हैं।
Wednesday, 22 February 2017
चौथा चरणः इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment