जगदलपुर। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस्तर जिले के चित्रकोट में कहा कि प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विविधता और सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बहुत अधिक संभावना है। सिंह ने कल यहां ट्राईबल टूरिज्म सर्किट के तहत स्वीकृत लगभग 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद कहा कि प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विविधता और सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बहुत अधिक संभावना है।
प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिये सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार की भारत दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ में ट्राईबल टूरिज्म सर्किट बनाया जा रहा है और इसके लिए लगभग 100 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
इससे चित्रकोट, तीरथगढ़, जगदलपुर, कोंडागांव, के साथ ही गंगरेल, दादर, सरौधा, चैतूरगढ़, मैनपाट, तातापानी, सन्ना, जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बस्तर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी प्रारंभ की है, इससे पर्यटक यहां की प्राकृतिक खुबसूरती के साथ बस्तर में सांस्कृतिक पर्यटन का आनंद भी प्राप्त कर सकेंगे।

No comments:
Post a Comment