शशिकला को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, अम्मा की समाधि पर माथा टेक सरेंडर के लिए बंगलुरु हुई रवाना - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 February 2017

शशिकला को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, अम्मा की समाधि पर माथा टेक सरेंडर के लिए बंगलुरु हुई रवाना

नई दिल्ली।तमिलनाडू में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी का इंतजार कर रही शशिकला को जेल जाना ही पड़ेगा। एआईएडीएमके महासचिव शशिकला को सर्वोच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार देते हुए 4 साल जेल की सजा सुनाई है। शशिकला ने सरेंडर करने के लिए कुछ वक्त की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे भी खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि तमिलनाडू की मुख्यमंत्री बनने के सपने संजोए शशिकला को सुप्रीमकोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है। अदालत ने मंगलवार को उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाया था और उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद शशिकला ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ वक्त मांगा था लेकिन अदालत का कहना हैं कि सजा सुनाई जा चुकी है इसलिए पहले उन्हें सरेंडर करना ही पड़ेगा। अब वे इसके लिए बंगलुरु रवाना हो चुकी हैं। इससे पहले वे जयललिता की समाधि पर भी गईं। 
भतीजे को बनाया उप महासचिव
जेल जाने से पहले शशिकला ने राजनीति का नया दांव खेल दिया। उन्होंने अपने भतीजे दिनाकरन को पार्टी का उप महासचिव बनाया है। जेल में रहने तक दिनाकरन ही पार्टी की कमान संभालेंगे। शशिकला ने जेल जाने का फैसला आने के तुरंत बाद ओ पन्नीरसेल्वम को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकालते हुए पालानीसामी को विधायक दल का नया नेता चुन लिया। शशिकला को सुप्रीमकोर्ट के द्वारा सुनाए गए फैसले पर उनके समर्थकों में काफी नाराजगी है वहीं पन्नीरसेल्वम के खेमे में खुशी का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status