उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कई संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी का भी प्रबंध किया गया है. पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर सुबह से ही वोटरों की कतारें लगी हैं.
यूपी चुनाव के ताजा अपडेट-
-बीजेपी विधायक और सरधाना सीट से उम्मीदवार संगीत सोम ने मेरठ में वोट डाला.

- मथुरा के मांट विधानसभा के भगत नगरिया में मतदाताओं में इलाके में विकास न होने के कारण वोटिंग का बहिष्कार किया.
- राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने गाजियाबाद के साहिबाबाद में बाल भारती पब्लिक स्कूल पर वोट डाला. अमर सिंह ने वोट डालने के बाद आजतक संवाददाता से बातचीत में कहा, भारत के नागरिक के पास सत्ता में आमूल-चूल परिवर्तन करने का जो अधिकार होता, एक जिम्मेदार नागरिक के नाते मैंने उसका इस्तेमाल किया.' वहीं जब सपा में पिछले दिनों मचे घमासान के सवाल पर उन्होंने कहा, मेरे लिए इधर कुआं उधर खाई वाली स्थिति है. मुझे इस विवाद में खलनायक बना दिया गया.
-वोटरों की हिसाब से गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट सबसे बड़ी है.
-यूपी चुनाव में इस चरण के सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र एटा के जालेसर स्थित बरनी गांव में बूथ संख्या 131,132 और 133 पर ईवीएम मशीन ख़राब होने के कारण मतदान रुका.
मुथरा से बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा ने वोट डाला.
बागपत के बारौत में वोटरों को गुलाब देते चुनाव अधिकारी
कुछ जगहों पर ईवीएम खराब
इस बीच कई जगहों पर ईवीएम मशीन में खराबी की भी खबर है. मथुरा के गोवर्धन इलाके में बूथ संख्या 42, बागपथ की बूथ संख्या- 119 व 120 तथा हापुड़ के फ्री गंज रोड के बूथ नंबर 110 पर ईवीएम मशीन की खराबी की वजह से वोटिंग शुरू नहीं हो सका है. इसके अलावा आगरा के होम साइंस इंस्टिट्यूट पोलिंग स्टेशन पर बूथ नंबर 184 में लाइट ना होने के चलते वोटरों दिक्कत को हो रही है. बूथ में एक ही बल्ब जलने की वजह से पूरा कमरा अंधेरे में है. ऐसे में वोटर लिस्ट से मतदाताओं को आइडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही है.

उम्मीदवारों की मंदिरों में कतार
इस बीच वोटर जहां पोलिंग बूथ पर, तो विभिन्न दलों के प्रत्याशी मंदिरों में पहुंच रहे हैं. मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मीकांत वाजपेई अपने परिवार के साथ सुबह-सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे. वाजपेई ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'चुनाव में हमारा मुद्दा विकास का है. हम उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को चुनाव में लेकर गए हैं.' ईश्वर से मांगी मन्नत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रदेश की तरक्की मांगी है.

इसके अलावा मेरठ से बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंकज जौली भी पूजा करने सुबह मंदिर पहुंचे. जौली का भी कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की विफलताएं नाकामियां इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा है.
839 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
इस चरण में 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे पहले चरण में 839 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएंगी. पहले चरण के मतदान की जानकारी देते हुए यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने कहा कि पहले चरण में कुल 2, 60,17,128 मतदाता वोट डालेंगे. इसमें 14276128 पुरुष और 11776308 महिलाएं शामिल हैं. मतदान के लिए 14514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

77 महिला प्रत्याशी मैदान में
निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण में महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है. मतदान केंद्रों पर 2362 डिजिटल कैमरे, 1526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं. 2857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है.

सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम
टी. वेंकटेश ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए 826 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा 8011 सब इंस्पेक्टर, 4823 मुख्य आरक्षी और 60289 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मतदान केंद्रों पर 124528 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान 62 जनरल ऑब्जर्वर, 19 व्यय प्रेक्षकों और 10 पुलिस ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है.

...ये दिग्गज हैं मैदान में
मतदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. पहले चरण में कई रसूखदार प्रत्याशी हैं तो कई प्रत्याशी अपनी सियासी विरासत के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं.

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र और सांसद राजबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं. यह वही सीट है जहां से खुद कल्याण सिंह विधानसभा पहुंचे थे. अब संदीप को अपने दादा कल्याण सिंह की विरासत बचानी है.
मथुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर खुद चुनाव मैदान में हैं, यहां सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद माथुर की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. हालांकि यहां माथुर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और रालोद के अशोक अग्रवाल से चुनौती मिल रही है.
सपा के लिए कई सीटों पर अग्निपरीक्षा
समाजवादी पार्टी के थिंक टैंक रामगोपाल की भी पहले चरण में परीक्षा होगी. जसराना से सपा के विधायक रामवीर सिंह टिकट कटने के बाद अब लोकदल से चुनाव लड़ रहे हैं. रामवीर सिंह तो मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार भी हैं.

अजीत सिंह ने ताकत झोंकी
जाटों के नेता माने-जाने वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के लिए यह चरण काफी अहमियत वाला है. किसी भी बड़े दल से गठबंधन न होने से चौधरी ने खुद अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था. अब चौधरी का मुकाबला जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन से है, वहीं भाजपा से भी सीधा मुकाबला है.

चौधरी ने पिछले 2012 के चुनाव में नौ सीटों पर जीत हासिल की थी. अब रालोद ने यहां से 59 प्रत्याशी अपने उतारे हैं. चुनाव बाद नतीजे ही तय करेंगे कि चौधरी की उप्र में सियासी हनक बढ़ेगी या नहीं.
इन 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान
उल्लेखनीय है कि पहले चरण के तहत शामली जिले की कैराना, थाना भवन, शामली मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा बागपत जिले की छपरौली, बड़ौत व मेरठ जिले की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठोर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.

गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर व गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी, जेवर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण के तहत ही मतदान होगा. हापुड़ की धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर की सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा के साथ ही अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.
मथुरा जिले की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव और हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदर राव और आगरा जिले की एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर मतदान होगा. फिरोजाबाद की टुंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज व एटा जिले की अलीगंज, एटा, मरहरा, जलेसर कासगंज जिले की कासगंज, अमनपुर, पटियाली सीट पर पहले चरण के दौरान मतदान होगा.

No comments:
Post a Comment