प्रतिदिन करें ये उपाय, प्रमोशन के साथ होगा बड़ा इंक्रीमेंट और मिलेंगे ढेरों लाभ - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 February 2017

प्रतिदिन करें ये उपाय, प्रमोशन के साथ होगा बड़ा इंक्रीमेंट और मिलेंगे ढेरों लाभ

बहुत बार ऐसा होता है कि जन्मकुण्डली में किसी भी प्रकार के ग्रह दोष के चलते हमें बहुत सी परेशानियां अकारण घेरे रहती हैं। हम चाह कर भी उन परेशानियों से निजात नहीं पा पाते। एक परेशानी खत्म होते ही दूसरी सिर उठा कर खड़ी रहती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट चाहते हैं तो एक आसान और प्रभावशाली उपाय अपनाने से निश्चित ही लाभ होगा। इसके अतिरिक्त ऑफिस में अन्य लोगों के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बॉस बेवजह आप पर भड़कता रहता है और प्रमोशन के योग बनते-बनते रह जाते हैं। ज्योतिष के मतानुसार इन सभी मुश्किलों के समाधान के लिए केवल एक अचूक उपाय आपकी मदद कर सकता है। 

प्रतिदिन ये उपाय करने से आपकी कुंडली के ग्रह दोष तो समाप्त होंगे ही, घर का बिगड़ा वास्तुदोष भी नष्ट होगा। सात तरह के अनाज एक समान मात्रा में लें जैसे चावल, बाजरा, ज्वार, चने, मक्का, काली उड़द। यह अनाज भोर फटते ही आप अपने घर की छत पर या किसी पार्क में खुले स्थान पर फैला दें। जिससे पक्षी अनाज के ये दाने चुग लेंगे। साथ में एक मिट्टी के बर्तन में जल अवश्य रखें। जब पक्षी आपके घर की छत पर चहकेंगे तो घर के इर्द-गिर्द फैली नकारात्मकता का नाश होगा और सकारात्मकता का संचार होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी और आप दिन दौगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status