रेत माफियाओं के भय के कारण चौकी में पदस्थ आरक्षक की जगह भेड़ बकरी मिली - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 7 February 2017

रेत माफियाओं के भय के कारण चौकी में पदस्थ आरक्षक की जगह भेड़ बकरी मिली

भिंड के रोन थाना इलाके की इंदुर्खी चोकी इस समय जर्जर पड़ी हुई है..... इस  चोकी में आरक्षक की जगह भेड़ बकरियां भरी हुई है ,चौकी पर पदस्थ आरक्षक का कहना है कि चौकी रहने योग्य नहीं है। दरअसल इंदुर्खी चौकी के आसपास रेत खदान आती है। जहा बदमाशों का मूमेंट रहता है। जिससे यहां आए दिन बारदात होती रहती है,  जिसके कारण आस पास के इलाकों के लोग दहशत में रहते है। जब आज इंटरनल न्यूज़ की टीम ने चौकी का जायजा किया। तो उसमे भेड़ बकरी थी इसके अलाबा ,हालात देखने को ये मिले कि डियूटी पर तैनात आरक्षक बिना बर्दी के संदिग्ध हालत में मिला और बारलेस सेट चालू था।  कैमरा देखते ही आनन फानन में आरक्षक ने बर्दी पहनी और कैमरा के सामने से भागने लगा। तब इंटरनल न्यूज़  की टीम ने आरक्षक को रोका और उससे बात की गई। तो उसका कहना है कि चौकी जर्जर हो रही है।रहने योग्य नहीं है ,साथ ही वरसात में हालत बहुत बिगड़ जाती है ।


No comments:

Post a Comment

Whatsapp status