अस्पतालों को
मिला मार्च तक एनएबीएच एंट्री लेवल का प्रमाण पत्र लाने का अल्टीमेटम
राज्य शासन ने 17 निजी चिकित्सालयों में शासकीय कर्मियों के उपचार की मान्यता स्थगित कर दी है। इनमें जबलपुर के पाण्डेय, नेशनल और हरगोविंद जैसे 6 बड़े अस्पताल शामिल है। इसी तरह भोपाल के नर्मदा, फ्रेक्चर, सीमांश और रेडक्रास सहित पांच अस्पताल ग्वालियर के तीन अस्पताल, बैतूल का पाढर अस्पताल एवं इंदौर के दो निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों के पास एनएबीएच एंट्री लेवल का प्रमाण पत्र न होने की वजह से इनकी मान्यता इस शर्त पर मार्च, 2017 तक के लिए स्थगित की गई है कि वे इस अवधि में एंट्री लेवल प्रमाण पत्र शासन को प्रस्तुत करेंगे इस दौरान संबंधित अस्पताल प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे तो इनकी मान्यता स्थायी रूप से स्थगित की जायेगी। प्रदेश के निजी चिकित्सालयों-संस्थाओं को नवीन मान्यता या मान्यता वृद्धि के संंबंध में पूर्व में जारी विभागीय आदेश 24 अगस्त, 2016 के अंतर्गत 14 दिसंबर, 2016 में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था। जिसके बाद यह आदेश जारी किये गये हैं।

ये है हॉस्पिटल
जबलपुर :बॉम्बे हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर,मोहनलाल हरगोविंददास
पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल 440/1 राईट टाउन, एमआरआई
डायग्नोस्टिक सेंटर 2243 राईट टाउन, पाण्डेय हॉस्पिटल प्रा.
लिमिटेड 499 ब्यौहार बाग, नेशनल हॉस्पिटल जबलपुर। एसएमजे
ट्रस्ट शेल्बी हॉस्पिटल अहिंसा चौक कचनार सिटी विजय नगर
जबलपुर।
भोपाल : भोपाल फ्रेक्चर हॉस्पिटल अरेरा कॉलोनी भोपाल, सीमांश
कोहेफिजा हॉस्पिटल भोपाल, भोपाल केयर हॉस्पिटल- मेयो हॉस्पिटल
सुल्तानिया रोड भोपाल, रेडक्रास हॉस्पिटल एण्ड डायग्नोटिस्क
सेंटर शिवाजी नगर भोपाल, नर्मदा ट्रामा सेंटर अरेरा कॉलोनी भोपाल
(मान्यता की अवधि 31 दिसंबर,2016)।
ग्वालियर : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च सेंटर ग्वालियर
(न्यायाधिपतियों एवं उनके परिवार के सदस्यों हेतु), बीआईएमआर
हॉस्पिटल ग्वालियर (मान्यता की अवधि 31 दिसंबर,2016), कैंसर
चिकित्सालय शोध संस्थान ग्वालियर (मान्यता की अवधि 31
दिसंबर,2016)। इंदौर : कन्वीनियेन्ट हॉस्पिटल (सीएचएल), राजस
आईएण्ड रेटिना सेंटर कंचनबाग इंदौर।
1 बैतूल : पाढर हॉस्पिटल बैतूल।

No comments:
Post a Comment