राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (9 फरवरी 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 9 February 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (9 फरवरी 2017)

मेष (Aries): किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय में भी लाभ होगा। ऊपरी अधिकारी व्यापारियों पर प्रसन्न रहेंगे। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। परंतु मध्याहन के बाद मन की दृढ़ता कुछ ढीली होगी और मन विचारों में खोया रहेगा। मानसिक रूप से शिथिलता लगेगी।

वृषभ (Tauras): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप आज के दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बिता देंगे ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन भर मन में छाए रहेंगे।

मिथुन (Gemini): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के दिन को मित्रों और परिजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें। व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी।

कर्क (Cancer): आज आय के मुकाबले खर्च अधिक होगा। आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है। मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखें। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह (Leo): प्रातःकाल का समय अच्छी तरह से बीतेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धन लाभ होगा। मध्याहन के बाद वाणी और व्यवहार से भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। परिजनों और संतान के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या (Virgo): आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ बेहतर बनेंगे। मित्रों से उपहार मिलेगा। ऊपरी अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद अकस्मात की संभावना है। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिल जाएंगे। मित्रों से लाभ होगा।

तुला (Libra): आपका मन आज चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। मध्याहन के बाद वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि आपको लाभ देगी। पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलें। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी।

धनु (Sagittarius): सुख और दुःख की भावना आज दिनभर बनी रहेगी। प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मध्याहन के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। परिजनों से वाद-विवाद न करें। आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

मकर (Capricorn): बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतने के लिए गणेशजी सूचित करते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मध्याहन के बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताएं। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

मीन (Pisces): आज विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। इसलिए जमीन, मकान संपत्ति विषयक चर्चा आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। समय अनुकूल नहीं है। यात्रा-प्रवास टालें। सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status