राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फरवरी 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 15 February 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फरवरी 2017)

मेष (Aries): आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के योग हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृषभ (Tauras): आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन खुश रहेगा। आप कोई शुभ काम करने के लिए आगे आएंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाद-विवाद में न फंसने की सलाह है। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। मानसिक थकान की अनुभूति होगी और विचारो में असमंजस रहेगा।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख और आनंद प्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। आँख और दांत से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।

न्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। व्यवसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

तुला (Libra): दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यवसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की आशंका है इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फंसे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते है कि आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्य पात्र मिल सकते हैं। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius): कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ (Aquarius): अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटास होने की संभावना रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।

मीन (Pisces): गणेशजी आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status