किरोड़ीमल कॉलेज के थियेटर जीर्णोद्धार के लिए 51 लाख देंगे अमिताभ - JBP AWAAZ

Breaking

Thursday, 9 February 2017

किरोड़ीमल कॉलेज के थियेटर जीर्णोद्धार के लिए 51 लाख देंगे अमिताभ

नई दिल्‍ली। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से कई बॉलीवुड हस्तियों ने पढ़ाई की हैं। इनमें से अमिताभ बच्चन भी एक हैं| अमिताभ ने अपने इस पुराने संस्थान के थियेटर जीर्णोद्धार के लिए 51 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अमिताभ बच्चन और सतीश कौशिक बुधवार को किरोड़ीमल कॉलेज में हुए एलुमिनाई कार्यक्रम में आये हुए थे। उन्‍होंने कॉलेज प्रिंसिपल के साथ मिलकर इसे ठीक कराने के लिए फंड जुटाने का फैसला लिया। कौशिक ने अमिताभ बच्‍चन से इस मामले में बात की तो अमिताभ बच्‍चन ने आइडिया दिया कि इस कॉलेज से पढ़े स्‍टार एलुमनीज का एक वीडियो बनाया जाए, जिसमें वे लोगों से इसके रेनोवेशन के लिए फंड देने की अपील करें।
 खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्‍चन ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कॉलेज को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि 'मैंने 1959-62 के दौरान किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ाई की| मुझे अंग्रेजी पढ़ाने वाले प्रोफेसर ठाकुरदास ने थियेटर करने की प्रेरणा दी। उस समय मैंने जो सीखा वो आज भी मेरे साथ है। जिस थियेटर में मैंने इतना कुछ सीखा उसकी हालत के बारे में जानकर मैं दुखी हूं। इसलिए हम सभी ने इसके लिए फंड जुटाने के लिए हाथ मिलाया है। 
गौरतलब है कि किरोड़ीमल कॉलेज से अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के अलावा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सतीश कौशिक, डायरेक्टर कबीर खान, गायक के.के, लिरिक्स एंड फिल्म राइटर राजशेखऱ प्रमुख हैं। ये सभी किरोड़ीमल स्थित थियेटर से जुड़े रहे और अपने छुपे हुनर को यहीं से निखारा। लेकिन संस्थान की अनदेखी की वजह से पिछले कुछ सालों में थियेटर जर्जर हालत में है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status