गोवा विधानसभा चुनाव 2017 : मतदान जारी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुबह ही मतदान किया - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 4 February 2017

गोवा विधानसभा चुनाव 2017 : मतदान जारी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुबह ही मतदान किया

पणजी: गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हो गई. रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर सुबह 7 बजे ही मतदान के लिए पोलिंग स्‍टेशन पहुंच गए और अपना वोट डाला.
वोटिंग के बाद पर्रिकर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि इतनी संख्या में लोग वोटिंग के लिए निकले हैं. गोवा हमेशा ने वोटिंग को लेकर जागरूक रहा है और लोग काफी उत्साही है.
@ 8.03 बजे पर्रिकर ने चुनाव अधिकारी के सामने अपनी पर्ची दी.

@ 7.25 उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत 85 प्रतिशत से पार चली जाए. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 2/3 बहुमत से जीतेगी.
गोवा चुनाव में पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों और मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के भविष्य का फैसला होने वाला है. यहां 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. दक्षिणी गोवा से कुल 131 उम्मीदवार और उत्तरी गोवा से 119 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटों की गणना 11 मार्च को होगी.

पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 4 फरवरी को मतदान होने के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. इन पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को नोटबंदी के बाद भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि गोवा का चुनाव इस बार काफी खास है. दिल्ली में कामयाबी के बाद आम आदमी पार्टी ने यहां पर चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status