शादी के 19 सालों बाद खुला राज, पत्नी निकली पुरुष - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 3 February 2017

शादी के 19 सालों बाद खुला राज, पत्नी निकली पुरुष

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जो दो इंसानों को ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी को भी जोड़ देता है। लेकिन इस इंसान के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आप का विश्वास शायद शादी जैसे रिश्ते से उठ जाए। यह व्यक्ति 19 सालों तक जिसे अपनी पत्नी समझता रहा, वह असल में महिला ही नहीं थी, वह तो पुरुष था। यह मामला बेल्जियम का है। इय व्यक्ति को तो ये यकीन ही नहीं हो रहा कि जिस खूबसूरत महिला के साथ उसने जिंदगी के सबसे अच्छे दिन बिताए, उसने उसे इतना बड़ा धोखा दिया। इतने साल एक साथ बिताने के बाद जब राज खुला है तो वह खुद भी हैरान है। इस मामले में पति बेल्जियम से है और नकली महिला इंडोनेशिया की है।

पुरुष अपनी नकली पत्नी के प्यार में इतना अंधा था कि उसने कभी ये शक ही नहीं किया कि जिसे वह पत्नी समझ रहा है वह दरअसल एक पुरुष है। यहां तक कि नकली महिला बेवकूफ बनाने के लिए सैनिटरी नेपकिन तक इस्तेमाल करती थी। इसके बाद जब उसे नौकरी मिल गई तो उसके स्वभाव में परिवर्तन आने लगा। उस समय उसका पुरुषों के साथ पार्टी और शराब का नया दौर शुरू हुआ, जिसे देखकर पति को शक होने लगा।

अपनी पत्नी के बारे में जब पति ने कई बातें सुनी तो उसने इसका पता लगाने की ठानी। पति ने सीधे उस नकली महिला से ही इस बारे में पूछ लिया। फिर क्या था, गरमागरम बहस के बाद उस नकली महिला ने कुबूल कर लिया कि वह एक पुरुष है। कई साल पहले उस नकली महिला ने अपना जेंडर बदलवाने के लिए सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उसे लगा कि अब उसने पहचान बताने की कोई जरूरत ही नहीं है। अब कोर्ट में इस शादी को रद्द करने के लिए आवेदन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status