भीम ऐप को 1 करोड़ 70 लाख बार किया गया डाउनलोड, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: नीति आयोग - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 25 February 2017

भीम ऐप को 1 करोड़ 70 लाख बार किया गया डाउनलोड, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: नीति आयोग

नई दिल्ली:  
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने दावा किया है कि भीम ऐप के लॉन्च होने के 2 महीने बाद अब तक इसे एक करोड़ 70 लाख बार लोग अपने फोन में डाउनलोड कर चुके हैं।
अमिताभ कांत ने ऐप की तारीफ करते हुए कहा,  'भीम ऐप बेहतरीन काम कर रहा है। कांत के मुताबिक ऐप को डाउनलोड करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन चुका है।'
अमिताभ कांत ने भीम ऐप की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा, 'ये ऐप पेटीएम और मोबिक्विक जैसे ऐप्स से बिल्कुल अलग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे ऐप के जरिए ऐसे लोगों को भी पैसा भेजा जा सकता है जो इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं।'
सरकार यूएसएसडी प्लटफॉर्म पर काम कर रही है जिसकी मदद से लोग मोबाइल में बिना इंटरनेट के पैसे एक-दूसरे को भेज सकते हैं। अपने फोन पर आप *99# डायल कर भी किसी दूसरे व्यक्ति को पैसा भेज सकते हैं इसके साथ ही इसपर लोगों को तमाम सर्विस का बिल भुगतान करने की सुविधा भी मिलेगी।
30 दिसंबर 2016 को नोटबंदी के बाद पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट ऐप की शुरूआत की था ताकि देश में कैश की जगह डिजिटल ट्रांजिक्शन को बढ़ावा दिया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status