श्रीनगर: कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे कई घंटे फंसे रहने के बाद सेना के पांच जवानों को आज बचा लिया गया। सैनिक आज सुबह बर्फ के नीचे फंस गए थे। उनकी चौकी की आेर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी पांचों सैनिकों को जीवित बचा लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।’
उन्होंने कहा कि आज सुबह माछिल में सेना की एक चौकी की आेर जाने वाले बर्फीले मार्ग के धंस जाने से पांच जवानों के फंस जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी के मुताबिक बचावकर्मियों ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद कड़ी मेहनत की और फंसे हुए जवानों को बचाने में सफल रहे। कश्मीर घाटी में बुधवार से हिमस्खलन और हिमपात से जुड़ी कई घटनाआें में अब तक 15 जवानों सहित 21 लोग मारे जा चुके हैं। अधिकारियों ने यहां भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.

No comments:
Post a Comment