जनवरी का आखिरी रविवार, किस राशि के लिए लाएगा खुशियों की बहार - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 29 January 2017

जनवरी का आखिरी रविवार, किस राशि के लिए लाएगा खुशियों की बहार

दैनिक शुभाशुभ: 29.01.17 रविवार, चंद्र मकर राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक सफलता हेतु पानी में सिंदूर मिलकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मेष: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। मूवी व आउटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के समय पर्स संभाले। भीड़भाड़ में चोरी से मुश्किल होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

वृष: रविवार को अरेंजमेंट्स में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।

मिथुन: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। रिश्तेदारों के घर की यात्रा करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम,  शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

कर्क: संडे के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्रों को सलाह-मशविरा देंगे। बिजनैस की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

सिंह: संडे जेब पर भारी पड़ेगा। परिजनों की डिमांड्स पूरी करेंगे। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक।

कन्या: संडे भी वर्किंग डेज जैसा ही रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

तुला: संडे इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने का मूड बनेगा। समय बोरियत से कटेगा। शाम में फ़्रैंड्स के साथ छुटटी की रंगत और बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।

वृश्चिक: संडे बिजी रहेगा व फुर्सत नहीं मिलेगी। कागजात की खोजबीन में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

धनु: संडे पर फैंड्स से मेल-मिलाप होगा। जनसंपर्क में पर्याप्त समय जाएगा। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।

मकर: संडे के दिन बढ़िया लंच का मजा लेंगे। मनोरंजन हेतु सिनेमा जाएंगे। फैमिली संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।

कुंभ: संडे दोस्तों के बीच गुजरेगा। छुट्टी का पूरा मजा लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे हफ्ते के लिए एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।

मीन: संडे भी घरेलू उपकरण के रख-रखाव में बीतेगा। बिन बुलाए मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। पर्सनल वर्क भी पैंडिंग रह जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status