'यूपी को यह साथ पसंद है' नारे से जनता को लुभाएंगे राहुल-अखिलेश - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 28 January 2017

'यूपी को यह साथ पसंद है' नारे से जनता को लुभाएंगे राहुल-अखिलेश

सलमान खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए गए दंगल फिल्म के गीत 'बेबी को बेब्स पसंद' है कि तर्ज पर सपा और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए एक नया स्लोगन 'यूपी को यह साथ पसंद है' तैयार किया है.
रविवार को राजधानी लखनऊ में एक साझा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस नए नारे को लांच करेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से एक रोड शो भी निकालेंगे.
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के चुनाव प्रचार रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस स्लोगन को तैयार कराया है.
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि रहुल और अखिलेश 29 जनवरी को होटल ताज में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इस स्लोगन को लांच करेंगे. इसके बाद दोनों एक रोड शो भी निकालेंगे.
बता दें गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साझा चुनावी रणनीति तैयार की है, इसके तहत अखिलेश यादव और राहुल गांधी संयुक्त रूप से 14 चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे.
साझा चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत दोनों ही नेता प्रत्येक चरण में दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. बता दें प्रदेश में साथ चरणों में मतदान होना है.
इस बीच खबर मिल रही है कि राहुल गांधी जल्द ही लखनऊ का दौरा कर सकते हैं. लखनऊ में ही राहुल गांधी साझा चुनावी घोषणापत्र को भी जारी करेंगे.
गौरतलब है कि कांग्रेस और सपा उत्तर प्रदेश का चुनाव मिलकर लड़ रही हैं. गठबंधन के तहत सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status