बुलंदशहर। चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं के विवादित बयान एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। सुरेश राणा और संजीव बालियान के बाद अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने विवादित बयान दिया है। बुलंदशहर में विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 7 मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका में एंट्री पर रोक के निर्णय को सही बताया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “यदि प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार व बाहुबली नेताओं से छुटकारा पाना चाहते हो तो भाजपा को वोट दें।” भाजपा नेताओं के बयानों से लगता है कि इस तरह की बयानबाजी कर वह वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। फिलहाल चुनाव आयोग भी अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

No comments:
Post a Comment