शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 2 January 2017

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 81.34 अंकों की गिरावट के साथ 26,545.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,165.55 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.69 अंकों की मजबूती के साथ 26711.15 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.3 अंकों की मजबूती के साथ 8,210.10 पर खुला।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status