अपने मताधिकारों का उपयोग करें युवा : प्रधानमंत्री - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 25 January 2017

अपने मताधिकारों का उपयोग करें युवा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों से बतौर मतदाता अपना पंजीकरण कराने तथा मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट किया, आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं। हम चुनाव आयोग को शुभेक्षा देते हैं और हमारे लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा, चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है। वह लोगों की इच्छाएं जाहिर करते हैं, जो लोकतंत्र में सर्वोपरि है।
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में मोदी ने कहा, मैं सभी पात्रा मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और अपने युवा मित्रों से अनुरोध करता हूं कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाएं।
भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में इस बार 7वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। इस आयोजन के दो प्रमुख विषय थे, ‘समावेशी, गुणात्मक भागीदारी’ और ‘कोई मतदाता पीछे न छूटे’।
देश भर में 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति  प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का शुभारंभ किया था।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status