कोहरे की चादर में लिपटा शहर, फ्लाइट रद्द, ट्रेनें कैंसिल - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 2 January 2017

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, फ्लाइट रद्द, ट्रेनें कैंसिल







दरअसल, मौसम में बदलाव के कारण भोपाल से जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। भोपाल से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या S2-4171 रद्द कर दिया गया है जिसमें 145 यात्रियों को मुंबई जाना था। एअर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट संख्या AI435 भोपाल तीन घंटे की देरी से पहुंची है। साथ ही कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली 53 ट्रेन भी लेट चल रही है और 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक नए साल में सर्दी का कहर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी किया था कि जम्मू कश्मीर में होने वाली बर्फबारी का असर नए साल में मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 2 जनवरी की सुबह राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार की सुबह से ही राजधानी और प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के कारण जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।



No comments:

Post a Comment

Whatsapp status