वाराणसी में बीजेपी कार्यकार्ताओं ने मौर्या का किया विरोध, लगे मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे - JBP AWAAZ

Breaking

Friday, 27 January 2017

वाराणसी में बीजेपी कार्यकार्ताओं ने मौर्या का किया विरोध, लगे मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे

वाराणसी- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी में विरोधी स्वरों में काफी तेजी नजर आ रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काफी जोरदार विरोध झेलना पड़ा। केशव आज वाराणसी में कार्यकर्ता के विरोध की बाबत उनसे बात करने पहुंचे हैं।
वाराणसी में भाजपा काशी प्रांत की बैठक में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बाबतपुर हवाईअड्डे के साथ ही बैठक स्थल संजय मोटल पर कार्यकर्ताओं की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां पर हर जगह दोनों नेताओं के विरोध के साथ ही पार्टी विरोधी नारेबाजी भी। पूर्वांचल में टिकट वितरण से असंतुष्ट बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय मोटल को घेर रखा है। इन नाराज लोगों को मनाने के सारे प्रयास विफल हो गए हैं। केशव प्रयाद मौर्य को भी अनसुना कर दिया गया है। अंदर काशी प्रांत की बैठक चल रही है जबकि बाहर कार्यकर्ता पार्टी विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।
वाराणसी शहर दक्षिणी से सात बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी को इस बार टिकट न देने के विरोध में नाराज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे हैं। वहां भी विरोध प्रदर्शन जारी है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status