दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ है। वसंतकुंज इलाके में एक पुराना मोर्टार शेल बरामद होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर आ पहुँची है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर इलाके को खाली करवा दिया है। आज सुबह तकरबीन 8:30 बजे पुलिस के पास एक पीसीआर कॉल आया जिसमें बताया गया कि वसंतकुंज में किशनगढ़ के मछली वाला पार्क में एक मोर्टार शेल पड़ा हुआ है। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सावधानी बरतते हुए इलाके को खाली करवा दिया गया।
पुलिस आधिकारियो के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड से कहा गया है कि ज़रूरी ड्रिल के लिए वह अपनी टीम भेजें ताकि शेल को निष्क्रिय किया जा सके। इस बीच अंतरिम कदम उठाते हुए पुराने से दिखने वाले इस शेल को 'बॉम्बब्लैंकेट' से ढक दिया गया है।
माना जा रहा है कि 26 जनवरी को दिल्ली में आतंकी हमला हो सकता था और आतंकी दिल्ली में आ भी चुके थे मगर वो अपने इरादे में सफ़ल नहीं हो पाये और मिले हुए मोर्टार शेल का सम्बन्ध उन्ही आतंकियो से बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को जाँच में लगा दिया गया है और वारदात पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड पहुँच चुके हैं।

No comments:
Post a Comment