हरीश रावत की बढ़ी मुश्किलें, महामंत्री शिल्पी अरोड़ा ने छाेड़ी पार्टी - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 25 January 2017

हरीश रावत की बढ़ी मुश्किलें, महामंत्री शिल्पी अरोड़ा ने छाेड़ी पार्टी

नई दिल्ली- उत्तराखंड में गदरपुर विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोड़ा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब शिल्पी किच्छा से मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेगी। शिल्पी ने मुख्यमंत्री रावत पर खनन माफियाओं से मिले होने का आरोप लगाया है।
बता दें कि ‌शिल्पी ने 2012 के विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रदेश प्रभारी चौधरी विरेंद्र सिंह के साथ कैंपेन के साथ राज्य में मीडिया प्रबंधन का काम भी किया था। इसलिए इन चुनावों में उन्हें गदरपुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न होने पर शिल्पी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ किच्छा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status