जाट-दलित समुदाय के बीच एकबार फिर तनातनी का माहौल, 9 लोग घायल - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 31 January 2017

जाट-दलित समुदाय के बीच एकबार फिर तनातनी का माहौल, 9 लोग घायल

हिसार। हरियाणा के हिसार जिला स्थित मिर्चपुर में एकबार फिर से जाट और दलितों के बीच का माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक लंबे समय बाद एकबार फिर से जाटों और दलितों के बीच तनातनी देखने को मिली है, इस आपसी झड़प में करीब 9 दलितों के घायल होने की भी खबरें हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस स्थान पर दोनों जातियों के बीच माहौल में गर्मागर्मी देखी गई थी।
यहां गौरतलब है कि ऐसे मामले वर्ष 2010 में भी देखने को मिला था, जब दोनों समुदायों (जाट और दलित) के बीच विवाद देखा गया था। इस मामले को लेकर अगले वर्ष ही 2011 में करीब 130 दलित परिवारों ने गांव छोड़ दिया था, आपको बता दें कि इसमें 15 लोगों को सजा भी सुनाई गई थी।
प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक सोमवार रात को दोनों समुदायों में एकबार फिर से विवाद हुआ। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक रात में गांव के लोग एक साइकिल शो देख रहे थे, इस प्रतियोगिता में जब एक ग्रामीण दलित व्यक्ति जीता तो उसको लेकर कुछ लोगों ने टिप्पड़ी कर दी, जिसपर विरोध को लेकर दोनों समुदायों की आपसी भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया जिसमें 9 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status