गणतंत्र दिवसः दिल्ली पर 9/11 की तर्ज पर हो सकता है हवाई हमला- खुफिया एजेंसी - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 25 January 2017

गणतंत्र दिवसः दिल्ली पर 9/11 की तर्ज पर हो सकता है हवाई हमला- खुफिया एजेंसी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। इसके लिए हजारों की संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है। खबर है कि गणतंत्र दिवस समारोह पर हवाई अमले की आशंका जताई जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने इसके लिए अलर्ट किया है।
खुफिया एजेंसियों के अनुसार यहां 9/11 के तर्ज पर हवाई हमले किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। इसके लिए राजपथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के 50 हजार जवानों की तैनाती की गई है जो प्रत्येक चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट जारी करने के बाद पुलिस अधिकारी ने कहा है कि हवाई हमले को नाकाम करने के लिए एंटी ड्रोन तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा उंचे इमारतों पर विमानरोधी तोपों को तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरे से प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे जाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुबह 10.35 से दोपहर 12.15 तक इंदिरा गांधी इटरनेश्नल हवाई अड्डे से न कोई फ्लाइट उड़ान भरेंगी और न ही किसी विमान को लैंडिंग करने की इजाजत दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status