करप्शन के मामले में तीन पायदान नीचे खिसक कर 76वें स्थान पर पहुंचा भारत, भूटान को मिला 27वां स्थान - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 25 January 2017

करप्शन के मामले में तीन पायदान नीचे खिसक कर 76वें स्थान पर पहुंचा भारत, भूटान को मिला 27वां स्थान

नई दिल्ली:  
भ्रष्टाचार को लेकर ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने बुधवार को साल 2016 के लिए अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत को 79वां स्थान मिला है। इससे पहले साल 2015 में भारत की रैंक 76 थी।
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की माने तो साल 2015 की तुलना में इस साल भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा है। लिस्ट के अनुसार 90 अंकों के साथ डेनमार्क और न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है।
दूसरे स्थान पर 89 अंकों के साथ फिनलैंड है जबकि 88 अंकों के साथ स्वीडन चौथे नंबर पर है। पांचवे स्थान पर स्विट्जरलैंड है। इस सूची में पाकिस्तान 116 वें स्थान पर, जबकि ब्राजील चीन और भारत संयुक्त रूप से 79वें स्थान पर हैं।भारत के पड़ोसी देश भूटान 65 अंकों के साथ इस सूची में 27वें स्थान पर है। ब्रिटेन इस सूची में 10वें और अमेरिका 18वें पायदान पर है।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status