69वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 30 January 2017

69वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम सुबह 9.45 बजे राजघाट पर शुरु हुआ। इसके साथ ही देशभर में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रख कर बापू और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में हुआ था।
इसके साथ ही खादी ग्रामाद्योग ने गांधीजी के खादी को बढ़ावा देने के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एनडीएमसी के साथ मिलकर कनॉट प्लेस में विशालकाय चरखा स्थापित किया है। खादी से जुड़ी यादें ताजा करने के लिए संग्रहालय भी बनाया है।

आपको बता दें कि चरखे व संग्रहालय का उनकी पुण्यतिथि (30 जनवरी) के अवसर पर संभवत: प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। चरखे के पास बापू की पहचान रहे तीन बंदर भी स्थापित किए जा रहे हैं। संग्रहालय में वर्षों पुराने करीब 100 चरखे रखे जाएंगे। चरखा स्थापित करने और संग्रहालय बनाने का काम पूरा हो गया है। 

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status