फ्रांस की इरिस बनीं मिस यूनिवर्स, टॉप 15 में भी नहीं भारत की रोश्मिता - JBP AWAAZ

Breaking

Monday, 30 January 2017

फ्रांस की इरिस बनीं मिस यूनिवर्स, टॉप 15 में भी नहीं भारत की रोश्मिता

फ्रांस की इरिस मितेनाएरे ने 65वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों को मात देते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरेना में मेजबान हार्वे ने इरिस के नाम का ऐलान किया। मिस यूनिवर्स 2015 पिया वुर्टजबाक ने इरिस (23) को ताज पहनाया।
इरिस डेंटल सर्जरी की डिग्री कर रही हैं। उन्हें खेलकूद, दुनियाभर में घूमने और नए फ्रांसीसी व्यंजन बनाने का भी शौक है।
इस प्रतियोगिता में मिस हैती को फर्स्ट रनरअप और मिस कोलंबिया को सेकंड रनरअप घोषित किया गया जबकि भारत की रोश्मिता हरिमूर्ति शीर्ष 15 में भी स्थान बनाने में कामयाब नहीं रही। इस प्रतियोगिता में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन जज पैनल का हिस्सा थीं।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status