राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 जनवरी 2017) - JBP AWAAZ

Breaking

Tuesday, 31 January 2017

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 जनवरी 2017)

मेष (Aries): आज के दिन आप पर लक्ष्मी की कृपादृष्टि रहेगी। अविवाहितों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। अकस्मात से संभलकर चलें।

वृषभ (Tauras): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप हर तरह के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यावसाय में यश मिलेगा।
 
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा। अधिकारियों की अप्रसन्नता आपको बेचैन कर देगी। धन का खर्च अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।
 
कर्क (Cancer): आज के दिन मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
 
सिंह (Leo): आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। धन की तंगी रहेगी।
 
कन्या (Virgo): गणेशजी बताते हैं आज का दिन शुभ है। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला (Libra): लेखन कार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
 
वृश्चिक (Scorpio): आज जिद्दीपन छोड़ देने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते हैं। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। नये काम की शुरूआत न करें।
 
धनु (Sagittarius): परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों पर जीत हासिल होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है।
 
मकर (Capricorn): आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखें। परिजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है।
 
कुंभ (Aquarius): आपका मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखें।
 
मीन (Pisces): किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने और विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। स्वजनों के साथ मनःदुख होने के प्रसंग बनेंगे।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status