मुंबई: इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म मुबारकां की शूटिंग में बीजि अर्जुन कपूर को लेकर अभी हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में उनकी दोस्त बॉलीवुड की चिकनी चमेली यानी कटरीना कैफ आइटम सॉन्ग करते नजर आएंगी, इसके अलावा फिल्म में नेहा शर्मा भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज हैं। वही अभिनेता ने नेहा धूपिया के चैट शो पर इस हिरोईन को बेस्ट किसर बताया है।
अर्जुन कपूर हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शामिल हुए और वहां कई दिलचस्प खुलासे किए। जैसे कि उनके बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को किस निक नेम से बुलाते हैं। वहीं इसी सिलसिले में अर्जुन ने बताया कि उनकी नजर में कौन सी हीरोइन पर्दे पर बेस्ट किसर है और उनका जवाब था आलिया भट्ट। दरअसल इस शो में अर्जुन से पूछा गया कि परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से पर्दे पर बेस्ट किसर कौन है तो उन्होंने इनमें से आलिया का नाम चुना।
गौरतलब हो, अर्जुन फिल्म ‘टू स्टेट्स’ में आलिया के साथ काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी, अब अर्जुन की अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ भी उनके उपन्यास पर ही आधारित है। इसमें अर्जुन के अपोजिट पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment