नई दिल्ली। जेएनयू के लापता छात्र नजीब को ढूंढने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने नजीब के लिए सर्च ऑपरेशन चला दिया है। दिल्ली पुलिस के करीबन 600 जवान कई खोजी कुत्तों के साथ जेएनयू पहुंचे। बहुत ही गुप्त तरीके से दिल्ली पुलिस इस अभियान के तहत जेएनयू पहुंची थी।
जेएनूय में अभी दिल्ली पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक करीब 20 खोजी कुत्ते इस दल के साथ शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कुत्ते दफन शव को भी खोज लेने में सक्षम है। इन कुत्तों को जेएनयू के जंगलों में भी छोड़ा गया है।
पुलिस का कहना है कि वह जेएनयू के सभी छात्रावासों की तलाशी करेगी। इसके साथ वह यहां के प्रोफेसरों के आवास की तलाशी लेगी। इसके साथ ही वह यहांं के घने जंगलों की छानबीन करेगी।
बता दें किे जेएनयू के कुलानुशासक की जांच में एबीवीपी कार्यकर्ता विक्रांत कुमार विश्वविद्यालय परिसर में हुए एक हंगामे के दौरान नजीब अहमद पर हमला करने के दोषी पाए गए हैं। इस घटना के बाद नजीब दो महीने से भी अधिक समय से लापता है।
यूपी के बदायूं जिले का रहने वाला 27 वर्षीय नजीब जेएनयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का छात्र है। वह विश्वविद्यालय परिसर में विक्रांत सहित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित हाथापाई के एक दिन बाद यानी 15 अक्तूबर से लापता है। जेएनयू ने घंटना के संबंध में कुलानुशासक की निगरानी में जांच के आदेश दिए थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment