चेन्नई. तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे. जयललिता के करीबी माने जाने वाले बिजनेसमैन शेखर रेड्डी के यहां आईटी के छापेमारी में 106 करोड़ रुपए नकद और 127 किलो सोना जब्त किया गया है। बता दें कि, जब जयललिता चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं तो रेड्डी उनके लिए मंदिर का प्रसाद लेकर गए थे।
इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट ने गुरुवार को चेन्नई और वेल्लोर में आठ ठिकानों पर छापे मारे। इस मामले में इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट के अफसर शेखर रेड्डी के अलावा एक और बिजनेसमैन श्रीनिवास रेड्डी से भी पूछताछ कर रहा है। दोनों रेत के खनन के कारोबार से जुड़े हैं। प्रेम नाम के एक और शख्स की पहचान की गई है, जो दोनों बिजनेसमैन की फर्म्स चलाता था। बताया जा रहा हे कि शेखर के तमिलनाडु के कई बड़े नेताओं से ताल्लुक हैं। पिछले महीने जयललिता जब अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट थीं तो रेड्डी उनके लिए तिरुपति बालाजी का प्रसाद लेकर गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment