नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने काले धन को सफेद करने की स्कीम का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने पीएम गरीब कल्याण योजना का ऐलान किया। इसके तहत कोई भी शख्स 50% टैक्स और पेनाल्टी देकर अपनी अघोषित आय का खुलासा कर सकते हैं। यह योजना 31 मार्च तक रहेगी। काला धन धारक चाहें तो ई-मेल के जरिए भी काले धन की सूचना दे सकते हैं।
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बताया कि यह योजना शनिवार (17 दिसंबर) से शुरू होगी। उनके अनुसार, खुद बताने पर 50 प्रतिशत राशि काटी जाएगी। बैंकों में जमा की जा रही रकम पर नजर रखी जा रही है। कालेधन के पूरे खेल पर सरकार की नजर है।
अधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण योजना के तहत 50 प्रतिशत टैक्स और पेनल्टी के साथ 31 मार्च 2017 तक बेहिसाब नकदी का खुलासा किया जा सकता है। इस योजना के जरिए लोगों के कल्याण के लिए योगदान दिया जा सकता है। नई योजना के तहत किए गए खुलासों को गुप्त रखा जाएगा। यह जानकारी केस चलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होगी। टैक्स अधिकारियों को कालेधन की जानकारी देने के लिए एक नई ईमेल आईडी बनाई गई है।
वहीं सीडीबीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा कि नोटबंदी के बाद से 295 मामलों में सर्वे के बाद 291 मामलों में जांच और जब्ती की कार्रवाई की गई है। बैंक खातों में जमा के अनुसार 3000 नोटिस जारी किए गए हैं। अलग-अलग छापों में 80 करोड़ रुपये के नए नोटों के साथ ही 316 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 76 करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी जब्त हुई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment