चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में आज शीतलहर का प्रकोप रहा और कोहरे के कारण क्षेत्र में हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ. पंजाब और हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नारनौल का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य स्थानों में पटियाला और चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6-8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि तड़के कोहरे के कारण क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ. कई विमान और ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में क्षेत्र में कोहरा और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment