करीना के बेटे के नाम पर हुआ विवाद, भड़के फैन्स ने ट्वीटर पर जाहिर किया गुस्सा - JBP AWAAZ

Breaking

Wednesday, 21 December 2016

करीना के बेटे के नाम पर हुआ विवाद, भड़के फैन्स ने ट्वीटर पर जाहिर किया गुस्सा



नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। जिससे सैफ और उनके फैन्स काफी खुश है। दोनों ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, तैमूरा नाम को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बहस हो रही है। ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे है। जिसमें लोग अपनी खुशी और गुस्सा दोनों जाहिर कर रहे हैं।

क्यों भड़क रहे हैं फैन्स ?

करीना के बेटे के नाम को लेकर भड़के लोगों का कहना है कि तैमूर नाम रखना लादेन के नाम रखने जैसा है। आपको बता दें कि तैमूर एक तुर्क शासक था जो एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ था। तैमूर बचपन से ही चोरियां करता था। जब वो बड़ा हुआ तो सबसे पहले सन 1380 में इराक की राजधानी बगदाद पर हमला बोल दिया था जहां उसने हजारों लोगों के कत्ल कर खोपड़ियों के ढेर लगा दिए थे।


No comments:

Post a Comment

Whatsapp status