भोपाल । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि उनके पास प्रधानमंत्री के निजी करप्शन की जानकारी है, जिसे उन्हें सदन में रखने नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री पर आरोप लगा कर राहुल गाँधी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गाँधी पर एक बार फिर ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा हैं। विजयवर्गीय ने लिखा हैं क्योंकि राहुल गाँधी अच्छे से जानते हैं, कि अगर सदन के बाहर झूठ बोला तो…कोर्ट कचहरी और जेल का सामना करना पड़ेगा।
राहुल गाँधी अगर वास्तव में मर्द है तो सदन के बाहर आरोप लगाकर देखें। राहुल गाँधी सदन में लगाना चाहते हैं जिससे उन्हें प्रीविलेज का लाभ मिल सके और कोई कार्रवाई भी न हो, श्रीमान बुद्धूराम देश को बुद्धू बनाने की कोशिश मत करो देश को मालूम है आप कितने अक्लमंद हैं। कैलाश विजयवर्गीय अपने ट्वीट के माध्यम से लगातार विरोधियों पर वार करते हैं, प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के बाद राहुल भाजपा नेताओं के निशाने पर है, कई बड़े नेताओं राहुल पर तंज कस है, इसी क्रम में विजयवर्गीय ने उन पर निशाना साधा हैं।
Friday, 16 December 2016
Home
top
मध्य प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल पर साधा निशाना…कहा, ‘अगर सदन के बाहर झूठ बोला तो
जाना पड़ेगा जेल’
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल पर साधा निशाना…कहा, ‘अगर सदन के बाहर झूठ बोला तो जाना पड़ेगा जेल’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment