नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह राजनीति में उतरने की खबरों का खंडन किया है। भज्जी ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखा कि - 'अभी मेरा राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।' खबरें थीं कि हरभजन सिंह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हरभजन जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार बन सकते हैं। मगर हरभजन के ट्वीट से तमाम कयासों पर विराम लग गया है।
भज्जी का क्रिकेट करियर
हरभजन सिंह ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई यादगार जीतें दिलाई हैं। वर्ष 2001 में स्टीव वॉ की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 2-1 की टेस्ट सीरीज जीत शामिल हैं।
36 साल के हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए अंतिम इंटरनेशनल मैच मार्च 2016 में टी20 के रूप में यूएई के खिलाफ खेला था।
103 टेस्ट मैचों में 32.46 के औसत से 417 और 236 वनडे मैचों में 33.35 के औसत से 269 विकेट भज्जी के नाम पर दर्ज हैं।
28 टी 20 मैचों में भी पंजाब का यह गेंदबाज 25 विकेट ले चुका है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment