... तो ऐसे विंटर्स में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट एंड स्मूथ - JBP AWAAZ

Breaking

Sunday, 11 December 2016

... तो ऐसे विंटर्स में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट एंड स्मूथ

विंटर्स में स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है क्‍योंकि विंटर्स में स्किन में काफी ड्राईनेस आ जाती है. ब्यूटी और स्किन स्पेशलिस्ट रश्मि शेट्टी बता रही हैं कि कैसे इन सर्दियों में स्किन की केयर करें और पाएं सॉफ्ट एंड स्मूथ स्किन.

पानी खूब पीएं: विंटर्स में स्किन ड्राई होने के साथ-साथ इंटरनली डैमेज भी हो जाती है. त्वचा में नमी बनाए रखने और इसे हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पीएं.

स्किन क्लीनिंग: दही और चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल स्किन को अच्छी तरह साफ कर डेड सेल्स की लेयर्स हटा देता है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को क्लीन करके सॉफ्ट भी बनाता है. चीनी ग्लाइकोलिक एसिड का नैचुरल सोर्स है, जो त्वचा पर जमी गंदगी को हटा देता है.

स्किन को मॉश्स्चरॉइज करें: चमकती त्वचा के लिए मॉश्स्चरॉइजिंग जरूरी है. एक्ट्रा केयर और कंडिशनिंग स्किन को बेहतर बनाता है.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल: विंटर्स में लोग गर्माहट के लिए धूप में बैठना पसंद करते हैं, लेकिन अक्सर लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं. सर्दियों में भी सूरज की हानिकारक किरणें यूवीए और यूवीबी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं. इससे त्वचा पर झुर्रियां और दाने पड़ने का खतरा रहता है.

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status