मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के उपनगरीय इलाके बैरागढ़ में भाजपा नेता सुशील वासवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है.
सुशील वासवानी महानगर सहकारिता बैंक के चेयरमैन भी है. आशंका जताई जा रही है कि नोटबंदी के बाद बैंक के जरिए बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद किया गया है.
छापे की यह कार्रवाई महानगर बैंक के अलावा चेयरमैन सुशील वासवानी के बंगले और होटल पर भी की जा रही है.
दरअसल, कालाधन को सफेद करने में सहयोग करने वाले बैंकों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है.
सूत्रों के मुताबिक, आठ नवंबर के बाद बैंक के जरिए बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने की शिकायत मिलने पर छापे की कार्रवाई की गई है.
हालांकि, आयकर विभाग ने आधिकारिक तौर पर छापे की कार्रवाई का ब्योरा नहीं दिया है. माना जा रहा है कि देर शाम तक कालेधन को सफेद करने के एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है.
-उपनगरीय इलाके बैरागढ़ में भाजपा के बड़े नेता हैं सुशील वासवानी.
-आवास संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं सुशील वासवानी.
-सुशील वासवानी की बहू संगीता वासवानी वार्ड पार्षद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment