लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही कवायद के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की।
अमर सिंह सपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं और पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कई सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि अमर सिंह इन्हीं मुद्दों को लेकर शिवपाल से मिलने आए थे।
सूत्रों ने बताया कि सपा को 303, कांग्रेस को 78 और रालोद को 22 सीटें देने का फॉर्मूला तैयार किया गया है। इसके अलावा, बहुमत आने पर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस के हिस्से में जाएगा।
मुलाकात के बाद हालांकि अमर सिंह ने कहा, "मैं पार्टी का महासचिव हूं और शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था।" अमर सिंह की शिवपाल से मुलाकात को विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों के साथ पार्टी के गठबंधन की संभावनाओं से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में लगातार बयान दे रहे हैं। वहीं शिवपाल भी समाजवादी विचारधारा के लोगों को एक साथ लाने के पक्ष में हैं। हालांकि गठबंधन को लेकर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पहले ही साफ इनकार कर चुके हैं।
वह गठबंधन के बजाय दूसरे दलों का सपा में विलय पर जोर दे रहे हैं, फिर भी कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
रालोद की ओर से अभी तक गठबंधन के लिए बातचीत नहीं होने की बात कही जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने हालांकि इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि अभी यह सिर्फ चर्चा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से इस तरह की कोई सूचना हमारे पास नहीं आई है।
Saturday, 24 December 2016
गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल से मिले अमर सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment