कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में राहुल गांधी ने कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को संबोधित किया.
इस दौरान राहुल गांधी ने बनारस में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर पलटवार किया. राहुल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरा मजाक उड़ाकर पीएम मोदी सवालों से बच नहीं सकते. राहुल ने सवालिया लहजे में कहा कि पीएम मोदी यह बताएं कि उन्होंने घूस ली है या नहीं?
'मजाक नहीं जवाब चाहिए'
राहुल ने कहा कि पीएम उनके सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं, केवल मजाक उड़ा रहे हैं. इस दौरान राहुल ने नोटबंदी के फैसले को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा. राहुल ने कहा कि नोटबंदी के बाद उद्योगों पर बुरा प्रभाव पड़ा है और लोग कतारों में लगकर जान गंवा रहे हैं.
पीएम मोदी ने बीएचयू में अपने भाषण के दौरान राहुल पर तंज कसते हुए कहा था कि वो भाषण देने की कला सीख रहे हैं. उनके बोलने पर मुझे खुशी हुई है, अच्छा हुआ उन्होंने बोल दिया, अगर वो नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता.
1. कल मैंने गुजरात में पीएम मोदी जी से दो-तीन सवाल पूछे थे भ्रष्टाचार के बारे में. पीएम ने सवाल के जवाब तो नहीं दिए पर जो सवाल पूछ रहा था उसका मजाक उड़ाया.
2. आप मेरा जितना मजाक उड़ाना चाहते हो उड़ाओ पर देश के युवाओं के सवालों का जवाब दो.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Jabalpur Awaaz is a weekly news paper. we are published current news related our Country, World,society, politics, Crime and other issues.
No comments:
Post a Comment