इस एक्ट्रेस से डरते हैं बाबा रामदेव, कहा- उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा, असल में वो लड़की बड़ी बेशर्म है - JBP AWAAZ

Breaking

Saturday, 24 December 2016

इस एक्ट्रेस से डरते हैं बाबा रामदेव, कहा- उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा, असल में वो लड़की बड़ी बेशर्म है

जयपुर। एक उत्सव में जयपुर आए बाबा रामदेव ने ना-ना करते भी उस एक्ट्रेस का जिक्र छेड़ दिया, जिसका नाम लेकर उन्होंने जताया कि वे उससे डरते हैं। वे बोलते गए और यह भी कहते रहे कि मैं उसका नाम नहीं लूंगा, उसके बारे में कुछ नहीं बोलूंगा, पता नहीं वो फिर क्या कह दे। उत्सव में बाबा रामदेव एक-एक कर प्रश्नों के उत्तर दिए जा रहे थे। इसी दौरान रणबीर सिंह और राखी सावंत का भी जिक्र हो गया। जैसे ही राखी सावंत का जिक्र आया, बोले- मैं राखी के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा। राखी मेरे पीछे ही पड़ गई थी। बाबा शादी कर लो। असल में वो लड़की बड़ी बेशर्म लड़की है। एक कार्यक्रम में वो मुझे घूर-घूर कर देख रही थी। फिर ये सब बोल गई। मेरे पास आ गई। मैं भाग-भाग कर दूर हटता रहा।

रणबीर को लेकर पिछले दिनों हुए वायरल फोटो पर सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने इसके पीछे की पूरी कहानी सुनाई।
बाबा ने कहा, उसने मुझसे पंगा ले लिया था। वैसे वो बहुत ही संस्कारी लड़का है। एक कार्यक्रम में उसने बताया था कि वह पतंजलि का आटा खाता है। सोचने की बात है, पतंजलि आटा खाने वाले से उसे बनाने वाला ज्यादा मजबूत होगा ही। उसने कहा, बाबा डांस करो। मैंने मना कर दिया। वो नहीं माना। मैंने समझाया, रणबीर मैं केवल योग करा सकता हूं, कर सकता हूं, डांस नहीं कर सकता। रणबीर पीछे पड़ गया, बोला- योग जैसा ही कुछ करो। साथ करेंगे। बस फिर क्या था, उसने मुझे उठाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। मैंने उठाया और उसे घुमा डाला।

No comments:

Post a Comment

Whatsapp status